लखनऊ जंक्शन के लगेज स्कैनर और डिटेक्टर खराब , रेलवे स्टेशन की सुरक्षा राम भरोसे

लखनऊ(मोहित लोधी): सुरक्षा को लेकर बात की जाए तो देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम जेहन में सबसे पहले आता है । लखनऊ की सुरक्षा राम भरोसे है । वजह साफ है , राजधानी स्थित लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकास द्वार -1व 2 पर लगे लगेज स्कैनर और डिटेक्टर महीनों से खराब पड़े है । इस स्टेशन से वी.वी.आई.पी से लेकर हज़ारो लोगो का रोज़ाना 24 घंटे आवागमन होता रहता है । यहाँ यात्री आसानी से अपना लगेज बिना चेक कराए प्लेटफार्म से लेकर ट्रेन के अंदर तक चले जाते है । रेलवे स्टेशन की सुरक्षा RPF और GRP के हवाले है ।स्टेशन के प्रवेश द्वार पर तैनात RPF के जवान यात्रियों का लगेज बिना चेक किए आसानी से अंदर जाने देते है । यदि ऐसी स्थिति में स्टेशन के अंदर कोई बड़ी वारदात या घटना घट जाती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा ?

Leave a comment