पीएम के नेतृत्व में पूरे विश्व में बज रहा भारत का डंका- रेखा अरूण वर्मा

सांसद ने कार्यकर्ताओं को बांटा तिरंगा झंडा

हरगांव/सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत देश का डंका बज रहा है। आज हम सभ देश वासी आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाने जा रहे है। यह बात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा/सांसद धौरहरा रेखा अरूण वर्मा ने नगर पंचायत हरगांव के सभागार में मौजूद मंडल अध्यक्ष, सभासद, प्रधान व अन्य गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा है कि हर घर तिरंगा फहराया जाए व हर हाथ में तिरंगा होना चाहिए। सांसद ने मंडल अध्यक्ष, प्रधानों व गणमान्य सहित पत्रकारों को तिरंगा झंडा दिया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फार खां, विजय मिश्रा, सचिन मिश्रा सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष झरेखापुर हरगांव के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। सांसद ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

इससे पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद स्व. जर्नादन शुक्ला के आवास पर पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

धौरहरा सांसद रेखा अरूण वर्मा को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद हरगांव प्रथम आगमन पर चेयरमैन गफ्फार खां, पूर्व प्रधान बाटो सिंह, प्रधान कपिल सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटका व तलवार व स्मृति चिन्ह भेंट किए।

Leave a comment