बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपर स्टार को गुजरे हुए लगभग छह साल का समय हो गया है। लेकिन फैंस में आज भी उन्हें उतना ही याद करते हैं। ऐसे में आज श्रीदेवी के 60वें जन्मदिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जा रहा है। न सिर्फ फैंस, बल्कि गुगल भी श्रीदेवी के जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहा है। गुगल ने अपने डूडल पर श्रीदेवी को जगह दी है। डूडल में फिल्म चांदनी का फेमस आइकॉनिक पोज के साथ तस्वीर लगाई गई है। बता दें कि गुगल अक्सर फेसम सेलिब्रिटी को अपने डूडल पर जगह देता रहा है।
