सीतापुर(सिधौली): यूपी में आज से सीएम योगी के नेतृत्व में मेरी माटी, मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई। जिसके अनुपालन में नगर पंचायत सिधौली में आज ईओ रेणुका यादव ने प्रातः सदस्य गणों एवं नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों को मिट्टी को हाथ में लेकर पंच प्रण की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर ईओ रेणुका यादव ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत कल के पंच प्रण हम सभी नागरिकों में स्वाधीनता की भावना विकसित करने और देश की उन्नति को गति देने के लिए सभी के अंदर जज़्बा विकसित करने का काम करेगी।
