ईओ मैडम ने परखी कान्हा गौशाला की व्यवस्थाएं

सीतापुर: शासन एवं जिला अधिकारी अनूज सिंह के आदेश के क्रम में आज बुधवार को नगर पंचायत सिधौली स्थित कान्हा गौशाला का अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने निरीक्षण कर गौशाला की व्यवस्थाएं परखी और आवश्यक निर्देश दिए।

ईओ रेणुका यादव ने बताया निरिक्षण के समय बहादुरपुर स्थित कान्हा गौशाला में हरा चारा, भूसा एवं पेय जेल की उपलब्धता पाई गई। साफ सफाई व्यवस्था ठीक थी एवं केयरटेकर उपस्थित पाया गया। ईओ ने इस दौरान अभिलेखों का भी निरिक्षण किया। और गौशाला में रहने वाले गोवंशौ का पूरा ध्यान रखा जाए। उनके खाने-पीने की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए तथा कोई लापरवाही न बरती जाए यह निर्देश भी दिए।

Leave a comment