सीतापुर भाजपा नगर दो के कार्यकर्ताओ ने तरीनपुर स्थित कार्यालय पर 7 जून 1939 को जन्मे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद जनार्दन मिश्रा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रदांजलि अर्पित की। श्रदांजलि सभा के दौरान नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह ने कहा कि स्वर्गीय मिश्र जी के निधन से पार्टी को छति हुई है जो कभी भी पूरी नहीं की जा सकती है। नगर महामंत्री अनीत मिश्रा ने कहा कि समाज के हित के लिए स्वर्गीय मिश्र जी ने हमेशा आवाज उठाई है। प्रकोष्ठ संयोजक आकाश राय ने कहा कि स्वर्गीय मिश्र में सागर जैसी गहराई चाँद जैसी शीतलता और लाखो जनमानस के हृदय को चुने वाला व्यक्तित्व था। इस दौरान नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह, नगर मंत्री अनीत मिश्रा नगर उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, प्रकोष्ठ संयोजक आकाश राय नगर मंत्री संतोष शुक्ल, सभासद राकेश गुप्ता पिंकू, किशोरी लाल कश्यप, ललित श्रीवास्तव, रामबाबू श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, मनीष पाण्डेय, विनोद त्रिपाठी,आशुतोष दीक्षित,पंकज मिश्रा,सत्यम त्रिवेदी, लालता शाह,अशोक राठौर, मयंक राठौड़, रमेश चंद त्रिवेदी, शिवा गोस्वामी, छाया गुप्ता, राजन यादव, उर्मिला राजवंशी, राम सेवक वर्मा, श्याम लाल कनौजिया, विजय बाल्मिक, आदि मौजूद रहे।
पूर्व सांसद के निधन पर शोक संवेदना
सीतापुर डोर फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्व्रारा शहर के घूरामऊ बांग्ला स्थित जिला कार्यालय पर दो बार सीतापुर लोक सभा से सांसद रहे जनार्दन मिश्रा के निधन पर शोक सभा की। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्राथना की। शोक सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुधांसु मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव बालक त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्धिवेदी जिला अध्यक्ष आकाश राय, जिला महामंत्री अम्ब्रीश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, राम कुमार कटियार, लक्ष्मीकांत बाजपाई, जिला मंत्री विजय शुक्ल, जिला संयुक्त मंत्री विनोद त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री कमलेश मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश कश्यप, अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ संजय पांडेय, अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अन्नी मेहरोत्रा, अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शशिकला मिश्रा अध्यक्ष साहित्यक प्रकोष्ठ प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष रजनी वर्मा, योग प्रमुख प्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहे।
