तालाब पर अवैध अतिक्रमण करने वाले 12 व्यक्तियों को ईओ ने जारी की नोटिस

सीतापुर (सिधौली) : आज सोमवार को नगर पंचायत सिधौली की ईओ रेणुका यादव ने सीतापुर रोड स्थित तालाब का निरीक्षण किया। ईओ ने तालाब में मलवा डालने वाले 12 व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी की है ।

ईओ रेणुका यादव ने बताया कि नगर पंचायत सिधौली में एन एच 24 हाइवे के किनारे सीतापुर रोड स्थित तालाब के पास 12 व्यक्तियों द्वारा अपनी दुकाने रख कर तालब को कूड़ा डाल कर पाटा जा रहा था। जिसका आज निरिक्षण कर सभी 12 व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें तत्काल प्रभाव से अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु निर्दैशित किया गया और उन्हें नोटिस जारी की गयी है।

Leave a comment