द नॉन ह्यूमन सोसाइटी पुस्तक लिख ओजस्वी ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा

सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा ओजस्वी ने ब्री बुक द्वारा आयोजित समर बुक राइटिंग फेस्टिवल में प्रतिभाग कर पुस्तक द नॉन ह्यूमन सोसायटी लिखी । जिसको ब्री बुक प्रकाशन ने प्रकाशित किया है। ओजस्वी ने काफी कम उम्र में पुस्तक लिख अपने माता-पिता और स्कूल का सिर ऊंचा कर दिया है। छात्रा ने कुछ ही दिनों में सिर्फ पुस्तक ही नहीं लिखी, बल्कि उसकी पुस्तक ऑनलाइन प्लेटफार्म पर प्रकाशित हो चुकी है।

सीतापुर शिक्षा संस्थान स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की कक्षा 9 वीं की छात्रा ओजस्वी सिंह ने द नॉन ह्यूमन सोसाइटी पुस्तक लिखकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पुस्तक को ब्री बुक पब्लिकेशन ने अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से प्रकाशित किया है।

Leave a comment