ईओ रेणुका यादव ने किया साफ- सफाई का निरिक्षण

निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था सही नहीं पाये जाने पर ईओ ने कर्मचारियों की लगाई क्लास

सीतापुर। नगर पंचायत सिधौली की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने आज सिद्धेश्वर नगर वार्ड में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था से नाराज ईओ ने कर्मचारियों को फटकार लगाई।

नगर पंचायत सिधौली में सफाई व्यवस्था को लेकर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव गंभीर हैं। सोमवार को उन्होंने सिद्धेश्वर नगर वार्ड में स्वयं जाकर निरीक्षण किया। ईओ ने नाली में कूड़ा डालने वालो को चेतावनी दी। उन्होंने घरों में निकलने वाले कूड़े को सूखा एवं गीला कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में रखने की हिदायत दी। ईओ ने काफी देर खड़े होकर अपने सामने ही नाले नालियों व सड़कों की सफाई कराई। ईओ ने इस दौरान वार्ड के लोगों से सफाई व्यवस्था को लेकर फीड बैक लिया और लोगों से सफाई पर विशेष ध्यान देने और पालीथिन का इस्तेमाल बंद करने को भी कहा।

Leave a comment