नाले पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

सीतापुर। नगर पंचायत सिधौली में नगर पंचायत टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से मोहल्ला प्रेम नगर दक्षिणी में पहुंचकर महमूदाबाद रोड पर नाले पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवा गया। पुलिस की मौजूदगी के चलते कब्जेधारी विरोध नहीं कर सके।

ईओ रेणुका यादव ने बताया कि महमूदाबाद रोड पर कुछ लोगों द्वारा नाले पर कब्जा कर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसके कारण नाले में सिल्ट का जमाव होने से जलभराव की समास्या उत्पन्न हो गयी थी। अवैध अतिक्रमण को नगर पंचायत टीम व पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटवाया गया तथा जल निकासी हेतु कच्चे नाले को खुदवाया गया। इस दौरान कब्जाधारियों को चेतावनी दी गई कि यदि फिर से कब्जा किया तो संबंधित खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment