सीतापुर: सीएम योगी के जनपद से आयी तेजतर्रार अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव जनपद के सिधौली में ईओ के पद पर तैनात हैं। उन्होंने नगर पंचायत सिधौली में आते ही सर्व प्रथम लोगों की समस्याओं का समाधान किया। और अपने सराहनीय कार्य से नगर पंचायत सिधौली की सूरत बदल दी। ईओ द्वारा जलभराव की समास्या से निपटने के लिये कस्बे में वृहद नाला सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत में कान्हा गौशाला, एमआरएफ सेंटर, आर आर आर सेंटर का सफल संचालन किया जा रहा है ।
ईओ रेणुका यादव के बेहतरीन कार्यों की चर्चाएं प्रदेश मुख्यालय तक हो रही है। जिसके चलते उन्हें नगर पंचायत महोली का अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी दी गई है।
ईओ रेणुका ने नगर पंचायत महोली का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करते हुये कहा कि कस्बे में साफ-सफाई कराने के साथ ही कस्बे में अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई और कस्बे के पीड़ित लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष केतुका, पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता टीटू, पूर्व अध्यक्ष सरिता गुप्ता उपस्थित रही।
