भाकियू ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

पिसावां (सीतापुर) रविवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

दो सैकड़ा से अधिक ट्रैक्टरों और चार पहिया वाहनों पर सवार कई सैकड़ा किसान आधी रोटी खाएंगे वोट डालने जाएंगे और लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता जागरुक मतदाता’ का नारा बुलंद करते हुए बरगांवा से इदलापुर होते हुए महोली कस्बे में पहुंचे।यहां पिसावां मोड़ पर युवा नेता अरुण दीक्षित मोनू ने किसानों का माल्यार्पण और जलपान कराकर उनका स्वागत किया और मतदाता जागरूकता के लिए उनके साथ अपनी आवाज बुलंद की।ट्रैक्टर रैली पिसावां से जल्लापुर होते हुए वापस बरगावां पहुंची जहां मताधिकार के आह्वाहन के साथ रैली का समापन किया गया।

इस दौरान किसान अजय सिंह, प्रेम प्रकाश अग्निहोत्री, कपिल सिंह, संजीव शुक्ला, राहुल मिश्रा सत्यबीर सिंह मनीष गुप्ता अनूप मिश्र, पीयूष मिश्रा बब्बू सरदार शमशेर सिंह शेरा, बृजकिशोर तिवारी और बलविंदर सिंह आदि कई सैकड़ा किसान मौजूद रहे।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment