सीतापुर: शासन की प्राथमिकताओं और जिलाधिकारी अनुज सिंह द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह जुलाई 2023 हेतु दिये गये निर्देशो के क्रम में रोस्टर के अनुसार नालियों की सफाई, चूना/ब्लीचिंग का छिड़काव कराने के अलावा विशेष सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।


ईओ रेणुका यादव के निर्देश पर मंगलवार को वार्ड 4, संतनगर पूर्वी में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए नालियों तथा मोहल्ले के लोगों के घरों के सामने चुना व ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि वह अपने घर की छतों, लॉन व घर के आस पास पानी न एकत्रित होने दें। साथ ही वार्ड के लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक करने का भी अभियान चलाया जा रहा है।
