सीतापुर: आज मंगलवार को नगर पंचायत सिधौली में अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव द्वारा कान्हा गौशाला का अचौक निरिक्षण किया गया। मौके पर पशुओं के चारे पानी की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई। जिस पर ईओ ने गौशाला कर्मियों की प्रशंसा की।


ईओ ने गौशाला कर्मचारियों को गोशाला में साफ-सफाई व मवेशियों के भोजन पानी में लापरवाही न बरतें जाने के निर्देश दिए। साथ में गौशाला में संरक्षित भूसे और चोकर की उपलब्धता की जानकारी ली।
