बेटियां फाउंडेशन द्वारा डॉक्टर्स का किया सम्मान

मेरठ: आज बेटियां फाउंडेशन द्वारा कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत बंसल जी को सम्मानित किया गया । सचिव शिवकुमारी दिनेश गुप्ता जी ने कहा कि डॉक्टर्स के बलिदान को सम्मान देने के लिए डॉक्टर डे मनाया जाता है माना, कि मरीजों को ठीक करना डॉक्टर की ड्यूटी होती है मगर अपनी इस डयूटी को पूरा करने के लिए वे दिन रात एक कर देते हैं जब हम मुसीबत में होते हैं तो भगवान को याद करते हैं उसके बाद डॉक्टर ही हमें भगवान दिखाई देता है। डॉक्टरों को उनकी सेवा परिश्रम, समर्पण के लिए प्रशंसा और सम्मान प्रदान करने के लिए यह दिन मनाया जाता है ।

डॉक्टर डे जनता को चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करता है उनके योगदान का सम्मान करता है क्योंकि वे हमेशा अपने मरीजों की चिकित्सा सेवाओं के लिए तत्पर रहते हैं ।

इस अवसर पर बेटियां फाउंडेशन से अध्यक्ष अंजू पांडे सुधा अरोड़ा, अर्चना गुप्ता, विनीता तिवारी, कुसुम मित्तल, अमिता अरोड़ा, लक्ष्मी बिंदल, पल्लवपुरम क्षेत्रीय अध्यक्ष बबीता कटारिया आदि का योगदान रहा और स्वास्थ्य के प्रहरी चिकित्सकों को चिकित्सक दिवस की अनंत शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment