सीतापुर (सिधौली) : ईद उल अजहा बकरीद के त्यौहार के मद्देनजर नगर पंचायत सिधौली में ईदगाह एवं समस्त मस्जिदों में सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव के आदेश पर सघन सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई गई। सफाई कार्य को कई सिफ्टों में कराया गया । जो रात्रिकालीन तक किया गया।


बकरीद को लेकर नगर पंचायत द्वारा ईदगाह सहित गौसिया मस्जिद, जामा मस्जिद, महमूदाबाद चौराहा मस्जिद सहित समस्त मस्जिदों में सफाई कराई गई। कल 29 जून को सुबह बकरीद की नमाज होगी।


ईओ रेणुका यादव ने कहा शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए बकरीद को मिल-जुल कर मनाए। नगर पंचायत द्वारा ईदगाह सहित सभी मस्जिदों की सफाई व्यवस्था पालिका कर्मियों द्वारा की जा रही है ।
