थ्रेसिंग करते समय युवक का हाँथ कटा

पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र के एक गांव में गेहूं की खंदाई करते समय एक युवक का हाँथ थ्रेसर के अंदर चले जाने से कट गया घायल को सीएचसी लाया गया हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार थानाक्षेत्र के अंतर्गत को रैना गांव निवासी अनिल पुत्र इतवारी गांव के ही निवासी केसव के ट्रेक्टर पर ढकिया खुर्द निवासी रामआसरे के गेहूं की खदाई कराने के लिए गया था अचानक दाहिना हाथ थ्रेसर में चला गया जिससे हाथ बुरी तरह घायल हो गया ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुची एम्बुलेंस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा पर डाक्टरो ने गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment