सीतापुर: नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का जनपद में भव्य आयोजन किये जाने हेतु गांव-गांव तक योग पहुंचाना है हर महिला को स्वस्थ बनाना है योग की ज्योति जलाना है इस उद्देश्य से आज महिला पतंजलि योग समिति द्वारा नगर के साथ गांव में रैली का आयोजन रखा गया, जिसमें महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की सलाह दी गई। स्वस्थ रहेगी महिला तो पूरे परिवार को भी स्वास्थ्य रख सकती है। महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर आधारित योग की मुख्य क्रियाएं समझाई गई एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य व्यवस्थित और ज्यादा से ज्यादा गांव की महिलाएं भाग लेने आ सके इस पर एक बैठक संपन्न हुई जो कि महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी डॉ0 अंशु जी के नीलमणि जी, श्रीमती पंकज, साधना, सुनीता गुप्ता, प्रिया गुप्ता आदि कर्मठ बहनो के साथ संपन्न हुई।
