समाजसेवी संस्थान की ओर से दो मेधावी छात्राओं को साइकिल किया गया प्रदान

अयोध्या। समाजसेवी संस्थान की ओर से आज दो मेधावी छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया। जिसमें अनूपा यादव पुत्री बढ़कन यादव कक्षा 11 और साक्षी यादव पुत्री मिथिलेश यादव कक्षा 7 की छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया। उनको यह साइकिल समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव, राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय और तिहुरा मांझा के ग्राम प्रधान राम करन यादव की ओर से प्रदान किया गया। साइकिल वितरण का कार्यक्रम तिहुरा माझा के प्रधान राम करन यादव के आवास पर किया गया।

इस दौरान समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि हमारी संस्था बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आज मेधावी छात्राओं को आज साइकिल प्रदान की है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्था सामाजिक, शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्य को बढ़ावा देने के लिए अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा दीन दुखी गरीब जरूरतमंदों का मदद किया जाता है। साथ ही बताया कि बाढ़ के दौरान पीड़ितों की मदद भी की जाती है। कोरोना काल में भी बहुतों का मदद किया गया। जबकि संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा कि अब तक सैकड़ों मेधावी छात्र छात्राओं को साइकिल छात्रों को बांटा जा चुका है। गरीब लड़कियों की शादी भी कराई जाती है। वृक्षा रोपण भी कराया जा रहा है। हमारी संस्था का लक्ष्य समाजसेवा व राष्ट्र सेवा है।

इस मौके पर युवा नेता रविंदर यादव, समाजसेवी विजय यादव, सोमई निषाद, जितेंद्र सिंह, लल्लन यादव, जगदंबा माझी, हरिहर सिंह व अशोक माझी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment