हापुड़: उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री केप्टन विकास गुप्ता का जन्मदिन 11 जून को उनके चाहने बालों ने सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर हिसार हरियाणा से उन्हें बधाई देने पहुचे विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय सचिव हरीश वर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

यह भव्य सेवा दिवस धार्मिक, सामाजिक, किसान, व्यापारी संगठन, पूर्व सैनिकों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खोड़ा कॉलोनी, इंदिरापुरम, ए.बी.ई.एस कॉलेज, मुरादनगर, अम्बेडकर रोड ग़ाज़ियाबाद, धौलाना ओधोकिक छेत्र, मेरठ में भंडारा भोजन वितरण का आयोजन हुआ जिसमें लाखों लोग सम्मलित हुए।इसी कड़ी में हापुड़ स्तिथ वृद्ध आश्रम और मेरठ मेडिकल में विकास गुप्ता द्वारा वृद्धजनों एवं मरीजों को फलाहार वितरण हुआ।

कार्यक्रम में आए विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री योगी राजकुमार नाथ ने मंत्री जी को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन बिना किसी राजनीति दृष्टिकोड के सिर्फ और सिर्फ मानव सेवा को समर्पित था।इस भव्य सेवा दिवस के सफल आयोजन के लिए कैप्टन विकास गुप्ता के मीडिया सलाहकार पुनीत गोस्वामी ने सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
