सीतापुर: भारत सरकार के ‘मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान’ के तहत आज नगर पंचायत सिधौली में विशेष नाला सफाई अभियान के क्रम में ईओ रेणुका यादव ने प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

नाले पर अवैध अतिक्रमण हेतु अतिक्रमण कर्ताओं को नोटिस निर्गत की गई ।
ईओ ने RRR सेंटर का किया निरिक्षण


इस दौरान ईओ रेणुका द्वारा नगर पंचायत के RRR सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। ईओ रेणुका यादव ने जानकारी देते हुए बताया केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के ‘मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान के तहत नगर पंचायत सिधौली में (रिड्यूज, रीयूज और रीसाइकिल) आरआरआर सेंटर शुरू किया गया हैं। जहाँ लोग पुराने कपड़े, पुराने जूते, प्लास्टिक, किताबें, खिलौने व फ्लैक्स आदि जमा करवा सकते हैं। जनता के द्वारा आरआरआर सेंटर में भेजा गया सामान जरूरतमंदों को उपयोग के लिये दिया जाएगा।
निरीक्षण के समय लिपिक बीनू भास्कर, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश, सुपरवाइजर दीपक, ड्राइवर राकेश सिंह एवं समस्त सफाई कर्मी उपस्थित रहे।
