सीतापुर (हरगाँव): हरगांव कृषक पूछताछ केंद्र बंद होने से अवध शुगर मिल हरगांव का कृषक पूछताछ केंद्र पर आने वाले किसानों को दिक्कत होती है, यहाँ पर सैकड़ो किसान रोज आते है और 44 डिग्री टेम्प्रेचर की कड़ी धूप में यूं ही घंटों खड़े रहने के बाद उनका नंबर आता है। संबंधित कर्मचारी अक्सर ड्यूटी के वक्त नदारद रहते है। मिल प्रबंधन किसानों के दर्द से बेपरवाह। टीन शेड व बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेय जल की व्यवस्था न होने से किसानों को होती दिक्कत।
रिपोर्ट- ए. पी. सिंह
