उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम आर्नस एसोसिएशन ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

फतेहपुर – विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम आर्नस एसोसिएशन फतेहपुर के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन करके पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया और सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर पौधे लगा उनके दीर्घायु होने की कामना भी की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅं० राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। डॉ राजेंद्र वर्मा ने बताया कि डिस्पोजल और टिशू पेपर सहित विभिन्न चीजें वनों के लिए विनाशकारी साबित हो रही है । रोज 1 करोड से अधिक पेड़ काटे जा रहे हैं, जिससे आने वाला समय भयानक नजर आ रहा है।

एसोसिएशन के महामंत्री डाॅं० प्रवीण कुमार (पवन) ने बताया कि कहा की जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए जो वैश्विक प्रयास चल रहे हैं। उनमें भारत एक नई रोशनी बनकर उभरा है और एक विकराल संकट के विरुद्ध बड़ी ताकत बन रहा है। जिससे हमारा वातावरण बचा रहे। डॉक्टर सर्वेश पटेल ने बताया कि 5 जून का दिन विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र ने की थी। इस दिन को मनाये जाने का उद्द्देश्य राजनीतिक और सामाजिक रूप से लोगों को जागरूक करना है। पर्यावरण का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। हम सभी को अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ देखने की आदत होती है, पर शायद ही हममें से कोई पर्यावरण के स्वास्थ के बारे में गंभीरता से सोचता है।

पर्यावरण प्रदुषण का स्वास्थ पर प्रभाव :

वही डॉ महेश मिश्रा ने बताया कि वर्त्तमान में प्रदुषण की स्थिति के चलते लोगों का जीवनकाल घटता जा रहा है। अस्थमा, बहरापन, अन्धापन, सिरदर्द, तनाव, अनिद्रा, कैंसर, घबराहट जैसे रोग ना केवल बुज़ुर्गों में बल्कि कम उम्र के लोगों में भी देखे जा रहें है। आधुनिक समय में तकनीक ने जहां लोगों का जीवन सरल बनाया है वहीं वायु, जल, भूमि प्रदूषण जैसी समस्या को भी जन्म दिया है। यदि पहले जैसी स्थिति को बहाल नहीं किया जा सकता तो कम से कम हमारे दैनिक दिनचर्या के छोटे छोटे प्रयासों से उन्हें कम करने का प्रयास तो किया ही जा सकता है।इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र वर्मा, डाॅं० पवन, डाॅं० महेश मिश्रा, डाॅं० सर्वेश पटेल, डाॅं० नितिन मिश्रा, डाॅं० रवि नरेश, डाॅं० अतुल, डाॅं० आशीष कुमार, डाॅ० राजू शर्मा आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a comment