खुशतर रहमान बने ज़िला मीडिया प्रभारी

सीतापुर, 16 मार्च। बेसिक शिक्षा विभाग में तेज तर्रार और ईमानदार छवि रखने वाले शिक्षक खुशतर रहमान खां को प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मनोयन का पत्र जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, जिलामंत्री आराध्य शुक्ला एवं महामंत्री नईम शेख के दस्तखत से जारी करते हुए संगठन ने आशा व्यक्त की है कि खुशतर रहमान खां की सक्रियता से संगठन को मजबूती और प्रभावशाली बनाने में मदद मिलेगी साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का बेहतर तरीके से निदान करने में संगठन को बल प्राप्त होगा। याद रहे कि खुशतर रहमान खां वर्ष 1994 बैच के उर्दू शिक्षक है और वर्तमान में उर्दू टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के ज़िलाध्यक्ष भी है। शिक्षा क्षेत्र के अतिरिक्त उर्दू साहित्य एवं पत्रकारिता से इनका गहरा सम्बन्ध है।

प्राथमिक शिक्षक संघ का जिला मीडिया प्रभारी बनने पर काज़िम हुसेन, अतुल शर्मा, जलीस बेग, अनिल अवस्थी, माधुरी मोहन गुप्ता, सुरेन्द्र शर्मा, मोहम्मद शमीम, नज़ीर मुकाबिल, नासिरा खातून, अमित मलिक, राकेश त्रिवेदी, शशिकान्त, मनोज वर्मा, कुलदीप बाजपेई, एलएन गुप्ता, रईस अहमद आदि के नाम प्रमुख हैं।

Leave a comment