डीपीएस के बच्चों ने मनाया मदर्स डे, मां के प्रति भावनाओं को पत्र पर उकेरा

सीतापुर: सीतापुर शिक्षा संस्थान स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में‌ वृहस्पतिवार को मदर्स डे का आयोजन किया गया। मां के त्याग, समर्पण एवं नि:स्वार्थ स्नेह के प्रति प्रेम एवं सम्मान को दर्शाने हेतु डीपीएस में जे.के.पेपर लि. की ओर से एक रचनात्मक क्रिया-कलाप का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को अपनी माताओं को एक आभार-पत्र के माध्यम से उनके प्रति अपनी भावनात्मक अनुभूतियों तथा प्रेम को व्यक्त करना था, आभार-पत्र लेखन की यह रचनात्मक प्रस्तुति में छात्रों ने अपनी “सुपर मौम” के लिए अपनी भावनाओं को उकेरा।

इसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दिखाई। स्कूल की एच एम फ़रह इमाम ने कहा कि मां एक ऐसी ताकत है, जिसकी कृपा से यह दुनिया चल रही है। मां का हर इंसान के जीवन में बड़ा महत्व है।

इस अवसर पर प्रिंसिपल आर . के. सिंह ने बच्चों से कहा कि एक मां ही होती है जो हमें सब कुछ देकर भी बदले में कुछ नहीं लेती है। इसलिए हमें मां के दिल को कभी दुखाना नहीं चाहिए।

Leave a comment