आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जलकर हुआ राख, पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद

सीतापुर: कसमंडा क्षेत्र के ग्राम वघहिया में बीते दिनों सुंदर लाल के घर में आग लग गई थी। जिसमें घर में रखें कपड़े, बर्तन, अनाज,चप्पल जूते सब कुछ जलकर राख हो गए। गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था। घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख होने के कारण गरीब परिवार के सामने जीवनयापन करने की विकट समस्या आ गई। पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए सीतापुर के समाजसेवी जिला अध्यक्ष भारतीय उधोग किसान व्यापार मण्डल सीतापुर सुनील टंडन ने पीड़ित परिवार के दुख में आगे हाथ बढ़ाकर सहयोग किया और पीड़ित परिवार को 2100 रूपये और बर्तन सहयोग के रुप में प्रदान किये। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, कमलेश पांडे, सूरेश नंदन, अशोक कुमार, रामकिशोर यादव, सुनील कुमार टंडन आदि लोगों ने पीड़ित परिवार का सहयोग किया।

Leave a comment