पंजाबी अकेडमी की ओर से व्याख्यान माला का आयोजन, शामिल हुए सभी धर्मों के लोग

बहराइच: शहर के कानूनगो पुरा मोहल्ले में स्थित बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय में पंजाबी एकेडमी की ओर से व्याख्यान्न माला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका मुख्य विषय मानवीय मूल्यों के रक्षक साहित्यकार कवि महान योद्धा साहिबे कमाल गुरु गोविंद सिंह जी था । जिसमें गुरु गोविंद सिंह के सभी रूपो की विस्तृत जानकारी दी गई।


उत्तर प्रदेश पंजाबी अकेडमी के तत्वावधान में सरब सांझी बाल सेवा ट्रस्ट तथा बाबा सुंदर सिंह विद्यालय के सहयोग से व्याख्यान माला का आयोजन हुआ।

मुख्य वक्ता गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्कल के चीफ कोऑर्डिनेटर सरदार बिजेंदर पाल सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के रक्षक साहित्यकार कवि व योद्धा के रूप को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया।और बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब जी में जो बाणी दर्ज हैं, वह सरब सांझी वालता का संदेश देती है। कार्यक्रम में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार मनदीप सिंह वालिया, महामंत्री भूपेंद्र सिंह वालिया, देवेंद्र सिंह बेदी, आडिटर मुख्य ग्रंथि ज्ञानी विक्रम सिंह, विद्यालय उपाध्यक्ष सरदार सरजीत सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक उत्तर प्रदेश अकादमी अरविंद मिश्रा थे । कार्यक्रम में डॉक्टर बलमीत कौर, कोर्स कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर गुप्ता, गुरविंदर सिंह के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ व जनपद के वरिष्ठ गणमान्य भी उपस्थित रहे ।

Leave a comment