भाजपा जिला कार्यालय पर बजट को लेकर गोष्टी का आयोजन

सीतापुर: बीजेपी जिला कार्यालय पर बजट को लेकर एक युवा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता बीजेपी जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तुषार साहनी क्षेत्रीय सहसंयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा अवध क्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा व भाजपा महामंत्री रोहित सिंह उपस्थित रहे। इस गोष्ठी के दौरान युवाओं ने बजट को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी और बजट की सराहना की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि मोदी सरकार का यहां बजट युवाओं,।महिलाओ और हर वर्ग के लिए लाभकारी है क्योंकि नए बजट के तहत युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होँगे। श्री तुषार साहनी ने कहा कि सरकार आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है इस बजट ने इस बात को सिद्ध भी किया है।

उन्होंने बजट के महत्वपूर्ण बिन्दुओ को युवाओं के समक्ष रखा । जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा ने संगोष्टी के अंत मे सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस बैठक के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा,जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर,रोहित सिंह,व्यापारी नेता तुषार साहनी,लघु प्रकोष्ठ संयोजक श्री अतुल गुप्ता ,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा,बीजेपी युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा,तरुण शुक्ला जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राम सिंह, अमन , ज्ञानेंद्र, दीपक मिश्रा, लुवकुश तिवारी, अखिलेश, सत्यम, ऋषभ त्रिवेदी, सुभाष यादव, संतोष सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा राजा सहित सैकड़ो युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment