रामकोट-सीतापुर। कस्बा रामकोट स्थित केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल सहित क्षेत्र भर में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डॉ आरके यादव ने ध्वजारोहण कर बच्चों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के द्वारा गंगासागर तीर्थ परिसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।




जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष नीरज वर्मा झल्लर, लोकतंत्र सेनानी अनिल सिंह, रामकोट प्रभारी निरीक्षक संजीव कुशवाहा, भूपेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व कर्मचारियों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के साथ अमर शहीदों की कुर्बानी को भावी पीढ़ी को बताने हेतु तथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विकास करने हेतु बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके पश्चात छात्रों ने अनेकता में एकता का परिचय देते हुए राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत किए। छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय प्रबंधक डॉ आरके यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा अब से 7 दशक पहले 26 जनवरी, 1950 को न सिर्फ देश का संविधान लागू हुआ था बल्कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने शपथ भी ग्रहण की थी। लिहाज़ा 26 जनवरी का दिन बेहद ऐतिहासिक है और इसीलिए हर साल गणतंत्र दिवस को बेहद ही शानदार तरीके से मनाया जाता है। अगर गणतंत्र दिवस के इतिहास पर नज़र डालें तो 26 जनवरी, 1950 की सुबह ठीक 10 बजकर 18 मिनट पर हमारा संविधान लागू हुआ था।
डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड इकाई जवाहरपुर में यूनिट हेड टीएन सिंह ने ध्वजारोहण किया।
डालमिया ग्रुप से जुड़े हुए कर्मचारियों को उपहार भेट किया। इस अवसर पर आशीष बंसल, सुधीर सिंह, व अन्य मिल के सभी वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।युवा समाजसेवी व प्रधान प्रतिनिधि मोहित शुक्ला ने अपनी ग्राम पंचायत जवाहरपुर में ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया।
शांति मेमोरियल पब्लिक कॉलेज खानीपुर मछरेहटा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम नरेश यादव, प्रधानाचार्य रविंद्र यादव एवं प्रबंधक आशा यादव, विद्यार्थी प्रमुख हर्षित शुक्ल, व अन्य अभिभावक गण, विद्यार्थी गढ़ मौजूद रहे। अनपढ़ साजन, कारगिल युद्ध, किसान की देश भक्ति, इत्यादि कार्यक्रम हुए प्रधान फारुक अली ने अपनी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय हरनी कीरतपुर में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया एवं छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिका एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
प्रिया डे पब्लिक इंटर कॉलेज में संरक्षक अधिवक्ता विष्णु कुमार त्रिवेदी द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, झंडा गीत सरस्वती वंदना व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।प्रधानाचार्य सुनीत अग्निहोत्री, उप प्रधानाचार्य अमन सिंह, कॉलेज प्रबंधन समिति से अंजू त्रिवेदी, वैभव दीक्षित, बाबूजी, प्रवक्ता सौरभ मिश्रा, अंकुश वर्मा, आदि उपस्थित रहे।उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम रामकोट में प्रबंधक रविकांत वर्मा ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया। हुमायूँपुर में ग्राम प्रधान (प्रति.) तुषार त्रिवेदी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ग्राम प्रधान शिवकुमारी, पंचायत सहायक वर्षा, ग्राम रोज़गार सेवक रूपा, चंद्रिका प्रसाद, सुमित, महेंद्र कुमार, हिमांशु, राम प्रसाद, रमेश कुमार, प्रहलाद, भारत, धीरेंद्र मिश्र, रवि, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रियासत अली सिद्दीकी
