सीतापुर: सीतापुर शिक्षा संस्थान स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में घूम-घाम से गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान की सचिव श्रीमती सुमन मेहरोत्रा और मुख्य अतिथि डा कमल बैजल द्वारा राष्ट्रीय झंडा लहरा के की गई । इस अवसर पर बीएड की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किये गए ।



इस अवसर पल सीतापुर शिक्षा संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती तनुश्री मेहरोत्रा ने बताया कि आज के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का गौरव भी प्राप्त है। आज का दिन इस लिए भी खास है क्योंकि आज के दिन ज्ञान की देवी सरस्वती माँ का जन्मदिन भी है । हम सभी को अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी से करना है और शिक्षा और शिक्षण के कार्य को निष्ठा पूर्वक करते रहना है ।
इस अवसर पर सीतापुर शिक्षा संस्थान की सचिव सुमन मेहरोत्रा, मुख्य अतिथि डा कमल बैजल, पीवीसी श्रीमती तनुश्री मेहरोत्रा, संस्थान की उपाध्यक्ष इशिता मेहरोत्रा एंव संस्थान के सभी प्रधानाचार्य व कर्मचारी उपस्थित रहे ।
