गोरखपुर | नगर पंचायत बांसगांव स्थित अस्थाई गौशाला का अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने आकस्मिक निरीक्षण कर गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां पर गायोंं के लिए की गई सुविधाओं को देखा। मौके पर चारा, पानी व गायों के लिए विशेष प्रकार से की गई छाया व्यवस्था को देखा।




मौके पर अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने निरीक्षण के समय 2 गोवंश बीमार पाए, जिस पर तत्काल वेटरनरी ऑफिसर से संपर्क स्थापित करते हुए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा केयरटेकर को शीतलहर से गोवंश को बचाने के लिए नियमित अंतराल पर अलाव की व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित भी किया गया । ईओ रेणुका यादव ने वहां के कर्मचारियों को गायों की सेवा में किसी भी प्रकार कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी।
