पिसावां में नवरात्रि के पावन अवसर पर तृतीय विशाल जागरण का आयोजन
पिसावां (सीतापुर) कस्बे के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में हुए माता रानी के जागरण में कलाकार शुभि सरगम ने भजनों के माध्यम समा बांध दिया जिनके गीतों पर भक्त सारी रात्रि जमकर झूमे। शाहजहांपुर से आई राजीव जागरण मंच की टीम के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति व झांकियो के माध्यम से सभी भक्तों का दिल जीत लिया।

जागरण का शुभारम्भ न्यू शिव शक्ति कांवर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा हवन पूजन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कराकर किया गया। इसके बाद सभी भक्तों की अरदास लगाई गयी। अरदास के बाद सर्वप्रथम माता रानी की आरती, मां सरस्वती की आराधना की गयी। जिसके बाद माता के सुंदर सुंदर भजनों का सिलसिला शुरू हुआ। गायक कलाकार सुभी सरगम व शिवम रंगीला ने दुनिया मे डंका बाज रहा मातारानी के जयकारों से,तेरा दर तो हकीकत में सारे जग से निराला हैं,प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार भवानी, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, शेर पर सवार होके आजा शेरोवलिये, बेटा बुलाए फौरन दौड़ी चली आये मां, जैसे सुंदर भजनों की प्रस्तुति से जागरण के माहौल को भक्तिमय कर दिया। भक्त भक्ति में लीन होकर माता के भजनों पर नृत्य करने लगे। पूरा पांडाल मातारानी के जयकारों व तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया कार्यक्रम के मुख्य पंडित महेंद्र तिवारी ने कहा कि मनुष्य को अपनी दैनिक कार्यो से समय निकालकर भगवान की भक्ति में भी समय लगाना चाहिए, इसी से उसके जीवन का कल्याण संभव है। कार्यक्रम के अंत मे तारा रानी की कथा व माता की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जयशंकर गुप्ता,अजीत सिंह,सौरभ सिंह (सोनू),गुड्डू सिंह,रानूसिंह,
सतेंद्रवर्मा,अनूप, दिन्नु,गोलू सिंह,शिवा शुक्ला, देवेश सिंह,व्रजेश सिंह,रानू सिंह,अविरल जायसवाल, अनुभव मिश्रा, आशीष मिश्रा,अरुण साहू,इंद्रशेखर सिंह,पुल्लू सिंह,गौरव सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह,गया प्रसाद शर्मा,राघव सिंह,मुनेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अरुण शर्मा
