लखनऊ : थाना नाका के अंतर्गत रोडवेज पिंक बूथ पर तैनात महिला आरक्षियों ने तत्परता दिखाते हुए एक महिला का सिटी बस में छूटा मोबाइल ढूंढ निकाला । जानकारी के अनुसार दुबगा डिपो की बस संख्या 7126 से आमना बस पर करेहटा चौराहे से चारबाग़ आने के लिए सवार हुई । चारबाग़ में बस से उतरते हुए मोबाइल बस में ही गिर गया । सिटी बस चारबाग़ से बी.बी.डी के लिए रवाना हो गयी । आमना ने जब मोबाइल ढूंढ तो मोबाइल गायब था । परेशान महिला नत्था चौकी पहुँच कर पुलिस को जानकारी दी। रोडवेज पिंक बूथ पर तैनात आरक्षी प्रियंका और सुमन मोबाइल ढूंढने में सक्रिय हुई जहाँ सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस की गयी। मोबाइल बस में ही था । चारबाग़ सिटी कार्यालय ने बी.बी.डी की ओर जा रही बस के चालक राजेन्द्र पांडेय और परिचालक नरेन्द्र से संपर्क किया । आखिर 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला आरक्षियों ने आमना का मोबाइल ढूंढ कर सुपुर्द कर दिया । आमना ने अपना मोबाइल पाकर महिला आरक्षियों सहित चौकी इंचार्ज दिनकर वर्मा का शुक्रिया अदा किया ।
