भाजपा कार्यालय पर अटल भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सीतापुर: आज भाजपा कार्यालय सीतापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर सुशासन दिवस को सीतापुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा की अध्यक्षता में अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में जज के रूप में भाजपा के जिला पदाधिकारियों में विश्राम सागर राठौर, राजेश्वर रस्तोगी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री तरुण शुक्ला के द्वारा किया गया। जिसमें जिले के बहुत से युवाओं ने भाग लिया और दिए गए विषयों पर भाषण प्रस्तुत किया।

जिला मीडिया प्रभारी प्रतीक पाण्डेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमन त्रिपाठी ने प्राप्त किया एवं द्वितीय व तृतीय स्थान शिशिर बाजपेई और आशीष कश्यप ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला पदाधिकारियों में भाजयुमो महामंत्री अनूप विश्वकर्मा व अमन विक्रम सिंह, कामेश शुक्ला, राम प्रताप सिंह, नीरज शुक्ला, राजा शुक्ला, दीपक मिश्रा व अन्य जिले अथवा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment