सीतापुर: भाजयुमो राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में जिला स्तर से प्रदेश स्तर पर अटल डिबेटिंग क्लबों का शुभारंभ और अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।

जिसके अंतर्गत सीतापुर भाजपा कार्यालय पर अटल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 27 दिसंबर दोपहर 11 बजे होना सुनिश्चित हुआ है जिसमें जिले के 18 से 35 वर्ष तक के सभी भाई बहन भाग ले सकते हैं। जिले के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवासी के तौर पर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संचित अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।
