लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेगीं नेकी की दीवार: रेणुका

गोरखपुर: स्वच्छ भारत मिशन 2 के अंतर्गत अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः चकरी करण हेतु नेकी की दीवार नामक कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रदीप शुक्ला के द्वारा किया गया ।

अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव ने बताया कि सर्दियों का मौसम है. लेकिन बहुत से लोग सड़क किनारे या फुटपाथ पर रहने को मजबूर हैं. ऐसे लोगों के लिए यह पहल की गई है ताकि उन्हें गर्म कपड़े आदि मिल सकें । नेकी की दीवार लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करेंगी । नेकी की दीवार का उद्देश्य यही है कि जो समर्थ हैं वे दे जाएं और जो जरूरतमंद हैं वे यहां से ले जाएं ।

उन्होंने आगे कहा अनुपयोगी वस्तुओं, खिलौनों, बर्तन इत्यादि वस्तुओं का स्वेच्छा से नगर के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा दान किया गया तथा सदस्य गणों द्वारा अपील की गई कि जिसको भी आवश्यकता हो वह अपनी आवश्यकता के अनुसार वस्तुओं को ले जा सकता है। इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष उमा शंकर निषाद समस्त सदस्य गणों के साथ-साथ नगर के सभी कर्मचारी एवं संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a comment