वाद – विवाद प्रतियोगिता में आयुषी ने मनमोहक भाषण कला का किया प्रदर्शन

सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में शनिवार को “सफलता के लिए अकादमिक उत्कृष्टता ही एकमात्र आवश्यकता है” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के यमुना, सतलुज, गंगा, रावी हाउस के कुल 8 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपने वक्तव्य और तर्कों के माध्यम से श्रोताओं को प्रभावित किया। रावी हाउस की आयुषी वर्मा ने पक्ष एवं विपक्ष में मनमोहक भाषण कला का प्रदर्शन किया ।

प्रतिभागियों में रवि हाउस की आयुषी वर्मा और अनन्या सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । यमुना हाउस के आर्यन व स्निग्धा शुक्ला को द्वितीय स्थान वही गंगा हाउस की तनीषा और टीया श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे । चौथे स्थान पर सतलुज हाउस के शिवांक और आलिया शेख रहे ।

आयोजन का संयोजन अध्यापक श्री जी.पी. दीक्षित व संचालन कक्षा 11 की छात्रा विदुषी दीक्षित ने किया। जज की भूमिका एच आर टी बृजेश राठौर ने निभाई ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर. के. सिंह ने कहा इस तरह के आयोजन से बच्चों का मानसिक विकास व नॉलेज बढ़ता है साथ ही बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है । इस दौरान श्रोता के रूप में विद्यालय के छात्र- छात्राएं, प्रधानाचार्य आर. के सिंह व समस्त शिक्षक गण और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा ।

Leave a comment