डेंगू से पत्रकार का निधन, पत्रकारों में शोक की लहर

सीतापुर- दिनोदिन बढ़ते डेंगू के प्रकोप से हर कोई परेशान है| इसकी चपेट में आने से खैराबाद निवासी पत्रकार जावेद खान का लखनऊ स्थित मेदंता अस्पताल में निधन हो गया| वो लखनऊ से प्रकाशित एक उर्दू दैनिक के जिला संवाददाता थे और काफी समय से डेंगू से ग्रसित थे| सीतापुर में इलाज के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी तो डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ पीजीआई रिफर कर दिया था जहाँ बेड खाली न मिलने पर उन्हें मेदान्ता में भारती कार्य गया जहाँ इलाज के दौरान वो कोमा में चले गये| इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया| कल रात उनका निधन हो गया| एक दशक पहले अवध्नमा अख़बार से अपना करियर शुरू करने वाले जावेद खान के निधन का समाचार सुनते ही जिले के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गयी| सुबह से ही उनके खैराबाद स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताँता लगा रहा| खैराबाद स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया| उनकी नमाज़े जनाज़ा में वरिष्ठ पत्रकार एम सलाहुद्दीन, मुफ़्ती खबीर नदवी, सिराज अहमद, फ़राज़ हमीद, राम सुमिरन शर्मा, वहाजुद्दीन गौरी समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए|

Leave a comment