90 लीटर अवैध शराब व सैकडों लीटर लहन के साथ एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार

पिसावां (सीतापुर) पुलिस ने अलग अलग स्थानो पर छापा मार कर शराब बनाते समय एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर कब्जे से 90 लीटर अवैध शराब व सैकडों लीटर लहन बरामद किया थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि एस आई संतकुमार सिंह व अस्मित भारती ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के मोहम्मद नगर तथा पिसावां गांव मे छापा मारा जहां पर मोहम्मद नगर गांव का निवासी रामू पुत्र जिया लाल को 40 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया वहीं शराब बनाते समय एक महिला आरोपी को अवैध शराब बनाते समय पकड लिया जिसके कब्जे से 50 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर लिया थानाध्यक्ष ने बताया मौके पर सैकडो लीटर लहन को नष्ट किया गया तथा दोनो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment