हरदोई के हरियांवां चीनी मिल को गन्ना ले जाते समय ट्रैक्टर पलट जाने से चालक किसान की मौत

पिसावां (सीतापुर) हरदोई के हरियांवां चीनी मिल को ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना ले जाते समय क्षेत्र के पत्थरी गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक सीट पर ही चालक किसान की दब कर मौके पर ही दर्द नाक मौत हो गयी वहीं पडोस की सीट पर बैठा साथी भी फंस गया जिसे तत्काल लोगों ने निकाल कर निजी अस्पताल मे इलाज के लिये भर्ती कराया थाना क्षेत्र के जलाई पुर निवासी किसान कमलेश पुत्र रामनरायन उम्र 40 वर्ष अपने भाई नागेंद्र पुत्र रामसेवक के ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना भर कर हरदोई चीनी मिल को मंगलवार की दोपहर बाद बिक्री करने के लिये ले जा रहा था ।

रास्ते मे नेरी मार्ग पर पत्थरी गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया जिसमे चालक सीट पर ही दब गया पास की सीट पर बैठा गांव का ही निवासी कायम पुत्र हाकिम भी दब गया जिसे आस पास के मौजूद खेतों काम कर रहे किसानों निकाल लिया जिसे इलाज के लिये भर्ती कराया वहीं वजन ट्रैक्टर होने की वजह से चालक को लोग नहीं निकाल सके काफी लोगो के इकट्ठा होने के बाद चालक को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया।
क्षेत्र के आस पास लोगों के अनुसार गन्ना भरा ट्रैक्टर ट्राली से आगे चल रहा वाहन से आगे निकलने के लिये ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर पलट गया जिससे चलक की दब कर मौत हो गयी।

वहीं ट्रैक्टर चालक किसान के भाई हेम का रो रो कर बुरा हाल था लोग समझाने मे लगे हुये थे भाई हेम ने बताया वह दो भाईयो कमलेश छोटा भाई था जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी।

रिपोर्ट- अरुण शर्मा

Leave a comment