गोरखपुर(उनवल): नगर पंचायत उनवल जनपद गोरखपुर में वार्ड संख्या 3 में स्थित कुए को स्थानीय लोगों के सहयोग से एवं नगर पंचायत उनवल की अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव के प्रयास से संरक्षित किया गया ।

नगर विकास द्वारा चलाए जा रहे हैं जलाशयों /तालाबों के संरक्षण के अंतर्गत नगर पंचायत उनवल द्वारा वार्ड संख्या 3 में स्थित कुए का सौंदर्यीकरण करते हुए उसको संरक्षित किया गया । इस कार्य में वार्ड संख्या 3 के सदस्य एवं चेयरमैन का विशेष योगदान रहा तथा साथ ही स्थानीय लोगों द्वारा भी श्रमदान करते हुए इस को सफल बनाया गया।
