प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
सीतापुर: आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सीतापुर द्वारा जिलाध्यक्ष सचिन मिश्र की अध्यक्षता में जिले में तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ये कैंप क्रमशः जिला अस्पताल सीतापुर, कनपुरिया गेस्ट हाउस बिसवां, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में लगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष अमरेन्द्र शुक्ला ने तीनों कैंपों पर जाकर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का हाल जाना। जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व जिले के अन्य भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। जनप्रतिनिधियों में कारागार मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश राही, मनीष रावत विधायक सिधौली, पूर्व विधायक बिसवां महेंद्र सिंह यादव व अन्य ने रक्तदान किया। सीतापुर जिला अस्पताल में लगे कैंप का शुभारंभ सांसद राजेश वर्मा ने, सिधौली कैंप का शुभारंभ विधायक मनीष रावत ने, बिसवां कैंप का शुभारंभ विधायक निर्मल वर्मा ने किया।
भाजयुमो मीडिया प्रभारी प्रतीक पाण्डेय ने बताया कि जिलाध्यक्ष सचिन ने रक्तदान कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का कार्य किया। इसी श्रेणी में जिला महामंत्री तरुण शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अमन विक्रम सिंह, विकास वर्मा, राम प्रताप सिंह व अन्य ने रक्तदान किया। मौसम खराब होने के बाद भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मेहनत से जिले में कुल दो सौ इक्कीस (221) लोगों ने रक्तदान किया।जिला अस्पताल सीतापुर में लगे कैंप के संयोजक के रूप में जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अलग अलग कैंप में अभिषेक मिश्रा, रणंजय सिंह, राजा शुक्ला, चंद्र प्रकाश, जयपाल शर्मा, नमन वर्मा, मृदुल मिश्रा, शुभम पाण्डेय, अंकुर तिवारी, मयंक टंडन, मीडिया प्रभारी प्रतीक पाण्डेय व अन्य जिला व मण्डल के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
