डीएम के आदेश पर इंडियन बैंक के बड़े बकाएदार खुशहाली एग्रो सीडस पर हुई कारवाही ।

सीतापुर : आज दिन वृहस्पतिवार को इंडियन बैंक के बड़े बकाएदार खुशहाली एग्रो सीडस जिसका कुल बकाया 4.64 करोड़ होने के उपरांत अन्तर्गत सरफेसी एक्ट 2002 , मा० न्यायालय जिलाधिकारी सीतापुर के आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार द्वारा मिल खुशहाली एग्रो सीडस स्थित बडागांव परगना खैराबाद तहसील व जिला सीतापुर को अधिग्रहण कर बैंक को भौतिक कब्जा सुपुर्द कर दिया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही नायब तहसीलदार सदर सीतापुर, ए०जी०एम इंडियन बैंक सीतापुर, पुलिस प्रशासन थाना देहात कोतवाली सीतापुर व सैनिक रिकवरी एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी की मौजूदगी में संपन्न हुई । शाखा प्रबंधक द्वारा बताया गया है कि उक्त संपत्ति को सरफेसी के अंतर कार्यवाही करते हुए कब्जे में लिया गया है व उपरोक्त बकाएदार की अन्य संपत्ति जो बैंक में प्रतिभूति के तौर पर रखी हुई है जिसका कब्जा आने वाले दिनों में ले लिया जाएगा और सरफेसी के अंतर्गत ऋण वसूली हेतु सभी संपत्ति को सार्वजनिक नीलामी के तहत नीलाम किया जाएगा ।

Leave a comment