सीतापुर: गर्मी से निपटने के लिए बच्चों ने बुधवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में आयोजित “स्पलैश डे” में जल क्रीड़ा किया। इस दौरान बच्चों ने पूल के ठंडे पानी में छींटे मारे और वर्षा नृत्य, मूवी शो, वर्षा के मौसम से संबंधित शिल्प गतिविधियों का आनंद उठाया। बच्चे वर्षा नृत्य करते हुए आनंद विभोर हो रहे थे।


मनोरंजन आधारित गतिविधियों के सुखद अनुभव प्रदान करने और गर्मी से निपटने के लिए, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में स्कूल के दौरान स्कूल परिसर में प्री-नर्सरी से I तक के छात्रों के लिए तीन दिवसीय ‘स्पलैश डे’ का आयोजन किया गया था।


इस दौरान बच्चे मिक्की माउस, डॉल, फ्लावर आदि आकृति की छातरी के साथ रंग बिरंगे कपड़े धारण किए हुए थे।
इस दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रीमती सविता सिंह ने बच्चों को जल का महत्व बताया। और कहा कि जल क्रीड़ा के माध्यम से बच्चों को तैरने की कला और सुरक्षा का भी बोध कराया गया है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई से अलग खेलकूद और मस्ती का माहौल प्रदान किया गया।
