हरगाँव (सीतापुर) आदर्श नगर पंचायत हरगांव की सभासद द्वारा प्रदूषित जल एवं हवा के प्रदूषण को लेकर नगर पंचायत हरगांव में दिये गये प्रार्थटीम, त्र पर नगर पंचायत हरगांव ने संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी के स्तर से चीनी मिल को दिए गये नोटिस पर चीनी मिल द्वारा ढुलमुल जवाब दिये जाने के संदर्भ में प्रशासन की तरफ से उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में जांच टीम बनायी गयी। बनायी गयी जांच टीम ने आज वार्ड मुरादनगर सहित चीनी मिल का भ्रमण कर शिकायत की जांच की । जांच के दौरान टीम को कई शिकायती विन्दु सही मिले। इस सन्दर्भ में उप जिला अधिकारी सदर ने बताया कि जांच रिपोर्ट बनाकर अतिशीघ्र शासन व प्रशासन को भेज दी जायेगी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगाँव नगर पंचायत की सभासद श्रीमती कुसुम देबी की तरफ से नगर पंचायत हरगाँव के अधिशाषी अधिकारी अरविंद सिंह को एक प्रार्थनापत्र देकर 6विन्दुओं पर निस्तारण किये जाने की मांग की थी,जिस पर अधिशाषीअधिकारी ने चीनी मिल को नोटिस देते हुए अपनी कार्य वाही से उपजिलाधिकारी सदर पूर्णिमा सिंह को अवगत कराया।नगर पंचायत की नोटिस को हल्के में लेकर चीनी मिल हरगाँव ने ढुलमुल जवाब देकर नगर पंचायत प्रशासन व जिला प्रशासन को संतुष्ट करने का प्रयास किया । चीनी मिल के जवाब से संतुष्ट न होकर प्रकरण की जांच हेतु जिला प्रशासन ने उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी और जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया । जिला अधिकारी के आदेशानुसार इस संदर्भ में शनिवार 6अप्रैल को उपजिला अधिकारी के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने हरगाँव चीनी मिल का दौरा किया ।
उपजिलाधिकारी ने अपनी टीम के साथ सहकारी गन्ना विकास समिति हरगाँव में चीनी मिल अधिकारी सूर्यवीर सिंह व अन्य अधिकारियों तथा वार्ड मुरादनगर की सभासद श्रीमती कुसुम देवी व गांव से आयी अन्य महिलाओं के साथ अनुज अवस्थी एडवोकेट, अधिशाषी अधिकारी अरविंद सिंह के साथ एक बैठक की।
बैठक के बाद उपजिला अधिकारी सदर के नेतृत्व में जांच टीम जिसमें जल निगम के अधिशाषी अभियंता ,लोक निर्माण खंड सीतापुर के अधिकारी व प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर वस्तुस्थिति का मौकामुआयना किया ।
टीम ने प्रेसमेड ,चिमनी से निकल रहा प्रदूषित धुआं व बैगास यार्ड में उड़ रही बैगास से जनता के जीवन में आने वाली परेशानियों का अवलोकन करते हुए मुरादनगर क्षेत्र में नलों से निकलने वाला जहरीला पीला प्रदूषित पानी को भी देखा ।
इस अवसर पर पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए उपजिलाधिकारी सदर पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मैंने जांच कर ली है सभी पक्षों की बातों को भी हमारी जांच टीम ने सुना है ।अब अतिशीघ्र रिपोर्ट तैयार कर शासन व प्रशासन को भेज दी जायेगी। इस अवसर पर मुरादनगर से बडी संख्या में लोग मौजूद थे ।
आम जनता का मानना है, कि चांदी की चकाचौंध से ऊपर उठकर यदि जांच टीम, प्रशासन निष्पक्षता से अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपती है, तो मुरादनगर के वाशिन्दों को न्याय अवश्य मिलेगा और उन्हें प्रदूषण की मार से निजात मिलना सम्भव है।
