सीतापुर: आज डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन को देशभर में शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया । जिस अवसर पर आज सीतापुर शिक्षा संस्थान कैम्पस स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में जूनियर विंग व सीनियर विंग के बच्चों ने धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया ।



इस दौरान स्कूल के बच्चों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर कर उनका सम्मान किया । जिसके बाद बच्चों ने शिक्षकों के साथ केक काटकर पूर्व उपराष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस मनाया ।
शिक्षक दिवस को लेकर बच्चों में बहुत उत्साह रहा । इस दौरान प्रधानाचार्य आर के सिंह ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला । बच्चों से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया ।


इस अवसर पर जूनियर विंग के बच्चों ने टीचर्स डे के पोस्टर बनाएं । वही सीनियर विंग के बच्चों द्वारा नृत्य, हास्य अभिनय, भाषण जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । बच्चों ने शिक्षकों के मनोरंजन के लिए खेल का भी आयोजन किया । बच्चों ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उन्हें पेन आदि गिफ्ट किया ।
