मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध चल रहे धरने को प्रशासन ने कराया खत्म

सीतापुर: विकास भवन के सामने धरना स्थल पर पशु चिकित्सा अधिकारी के निलंबन को लेकर 6 दिनों से चल रहे अनिश्चित कालीन धरने को आज डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सीतापुर आगमन से पहले प्रशासन ने समाप्त कराया ।

आपको बता दें कि पीड़ित परिवार बीते 6 दिनों से विकास भवन के सामने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात कुमार पर कार्रवाई को लेकर धरना दे रहा था ।

मामला सीतापुर के गुरपलिया में तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी स्व कमलेश कुमार यादव का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात कुमार द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से उत्पीड़न करने के कारण मानसिक तनाव के चलते हुई उनकी मृत्यु का परिजनों ने आरोप लगाया है ।बताते चले सीतापुर प्रशासन द्वारा दोषी अधिकारी के खिलाफ कारवाई नही किये जाने के कारण पीड़ित परिवार अनिश्चित कालीन धरने पर बैठा था ।

पीड़ित परिवार प्रशासन से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात कुमार के तत्काल निलंबन, एफ आई आर दर्ज कर जेल भेजने सहित स्वर्गीय कमलेश कुमार यादव के पुत्र किरणेन्द्र यादव को योग्यताअनुसार अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रहा था । परिजनों के अनुसार आज डिप्टी सीएम के दौरे के चलते प्रशासन ने पीड़ित पक्ष को जांच का आश्वासन देकर धरने को समाप्त करा दिया है लेकिन अगर 3 दिन में उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह फिर से भूख हड़ताल करेंगे ।

Leave a comment