सीतापुर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक स्थानीय कैंट स्टेशन स्थित जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के आवास पर आहुत किया गया। बैठक में संघटन के राष्टीय कल्याण सचिव अनिल शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में 10 दिसम्बर को विश्व मानवाधिकार दिवस मनाए जाने की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी । बैठक में जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा मानवाधिकार दिवस पर विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा शहीद मनोज पांडेय चौक से लालबाग़ तक यातायात जागरूकता रैली निकली जायगी तत्पश्चात हिन्दी सभा लालबाग़ में गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।राष्टीय कल्याण सचिव अनिल शर्मा ने सभी पदाधिकारियो को एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया। बैठक में मुख्य रूप से राष्टीय कल्याण सचिव अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष संजय दीक्षित, तह सचिव आकाश राय, महामंत्री राम नरेश बाजपाई, विधि सचिव आशुतोष शुक्ल, जिलाउपाध्यक्ष दिनेश परासर, महेंद्र दीक्षित, जगदीश शर्मा, नगर अध्यक्ष ज्ञानू दीक्षित, महावीर, मोहम्मद अली खान, मोनू, विनोद गुप्ता, राम शंकर राजवंशी, राम स्वरुप, सुशील टंडन, मिथलेश बाजपाई, आदि उपस्थित रहे।

