सीतापुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर के बच्चों ने आज गणेश चतुर्थी मनाई । जिसकी शुरुआत गणेश वंदना से शुरू हुई। विद्यार्थियों ने गणपति पूजा व अर्चना की ।




इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा कई गतिविधियां की गईं जैसे- गणेश पोस्टर को रंगना, पत्तों से गणेश बनाना और थर्मोकोल के गिलास पर गणेश जी बनाएं ।
इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल जूनियर विंग की प्रधान अध्यापिका श्रीमती सविता सिंह ने गणेश महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य श्री आर के सिंह ने सभी को पर्व की बधाई दी। स्कूल चेयरमैन इंजीनियर तनुश्री मेहरोत्रा ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को बधाई दी।
