चम्बल के बीहड़ों में आतंक का पर्याय बनी दस्यु सुंदरी सरला इटावा जेल से रिहा

लखनऊ: दो दशक पूर्व चम्बल के बीहड़ों में आतंक का पर्याय बनी दस्यु सुंदरी सरला कल देर शाम अपने गुनाहों की सज़ा काटकर 17 साल बाद इटावा जेल से रिहा हो गई ! महज 11 साल की उम्र में दस्यु सम्राट निर्भय गुर्जर द्वारा सरल का अपहरण कर चम्बल के बीहड़ों में लाया गया था ! दस्यु सम्राट निर्भय ने अपने मुँह बोले भाई श्याम की शादी दो साल बाद महज 14 साल की सरला से करा दी थी ! दस्यु सुंदरी सरला अपहरण करने में माहिर होने के साथ-साथ जीन्स पहनने की शौकीन थी ,दस्यु सुंदरी पर कई जघन्य आपराधिक मामले दर्ज थे !

Leave a comment